ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण और आंगनबाड़ी व्यवस्था की जमीनी हकीकत

 

यह रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों और बच्चों में बढ़ते कुपोषण की स्थिति पर आधारित है। जमीनी पड़ताल के दौरान यह सामने आया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित पोषण आहार वितरण नहीं हो रहा था, बच्चों का वजन मापन समय पर नहीं किया जा रहा था और रिकॉर्ड संधारण में भी अनियमितताएँ थीं।

रिपोर्ट में स्थानीय माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत शामिल की गई। कई परिवारों ने बताया कि उन्हें पोषण आहार की पूरी जानकारी नहीं है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस रिपोर्ट में आंकड़ों और जमीनी तस्वीरों के माध्यम से यह दर्शाया गया कि कुपोषण केवल स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं बल्कि जागरूकता, संसाधन और निगरानी की कमी का परिणाम भी है।

रिपोर्ट प्रकाशित/प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग ने जांच के निर्देश दिए तथा कुछ केंद्रों में नियमित मॉनिटरिंग शुरू की गई। बच्चों का दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पोषण वितरण में सुधार लाने के लिए कदम उठाए गए।

यह रिपोर्ट बाल अधिकार, पोषण और महिला एवं बाल विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करती है तथा जमीनी पत्रकारिता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रयास करती है।