कुरूद में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन 2 को
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
कुरूद. श्री संकट मोचन परिवार पंचमुखी हनुमान मंदिर पुराना बाजार चौक कुरूद के तत्त्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आगामी 2 अप्रैल को शाम 6 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कि धुमाल की मधुर थाप में नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी, जहां प्रमुख स्थानों पर सामाजिक और अन्य संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।इस दौरान देवांगन स्टेज SFX द्वारा आधुनिक फायर शो विशेष आकर्षण होगा।इसकी तैयारी में आयोजक गण जुटे हुए है।

