कुरूद में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से

कुरूद में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से 

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद . नगर पालिका कुरूद वार्ड क्रमांक सात स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास माँ चंडी की असीम कृपा से नर्मदेश्वर सेवा समिति वृंदावन सरोवर कुरूद के सहयोग से श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक समय प्रतिदिन दोप. 03 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जा रहा है। कथा व्यास श्रध्देय पं. श्री नागेश्वर प्रसाद दुबे जी के श्री मुख से भक्तगण प्रतिदिन कथा का रसपान करेंगे।जिसमें प्रथम दिवस 1 अप्रैल को कलश यात्रा, स्थापना, गौकर्ण कथा, 2 को परिक्षित जन्म, शुकदेव जी द्वारा कथा प्रारंभ, 3 को सति चरित्र, ध्रुव चरित्र, पृथु चरित्र, 4 को भरत चरित्र, अजामिलोपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, 5 को गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र, श्री राम अवतार, श्री कृष्ण अवतार, 6 को श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, रुखमणी विवाह, 7 को भगवान का अन्य विवाह, सुदामा चरित्र,8 को यदुकुल को श्राप, परिक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा, शोभायात्रा, 9 को गीता पाठ, यज्ञ -हवन, पूर्णाहुति, कथा विश्राम का आयोजन होगा। इसकी तैयारी हेतु आयोजक गण जुटे हुए है।