नगर पालिका कुरूद नगर सेवा सुशासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने गिनाई उपलब्धियां
कुरूद. नगर पालिका कुरूद में नगर सेवा सुशासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर और अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर साल भर की उपलब्धियों को गिनाया। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर के निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम नगर के पत्रकारों का सम्मान शाल और श्री फल के साथ किया गया।इसके उपरांत विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने वर्ष भर की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नगर की मूलभूत सुविधाओ से लेकर अपने शासन काल के कार्यों का वर्णन किया।नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने बताया कि 8 मार्च 2025 शपथ ग्रहण से लेकर आज तक नगर विकास कार्यों से लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हमारे मार्गदर्शकों, छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्र सरकार के सहयोग से कुरूद नगर में निरंतर विष्णु-अरूण के सुशासन और अजय के विकास रथ को निरंतर हमारे परिषद के साथियों के साथ मिलकर आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने 1 वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आप सभी कुरूद नगरवासियों को प्रणाम करते हुए सेवा और सुशासन का 1 वर्ष पूर्ण हुआ । आप सबका स्नेह और सहयोग प्रदान करने कृतज्ञता व्यक्त करते है, कुरूद को समृद्ध और विकसित करने के दिशा में विकास कार्यों के लिए और नगर में निरंतर विभिन्न सेवा कार्यों के लिए बधाई देते है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव, धनसिंग सेन, जमाल रिजवी , गणेश साहू, रवि शर्मा, गोकुलेश सिन्हा, प्रेस क्लब अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा, यशवंत गंजीर , अजय केला , अश्विन ठोकने, चंदन शर्मा ,दीपक साहू, श्रवण साहू, रूपेश साहू,योगेश साहू, तुलसी साहू, मुकेश कश्यप का सम्मान किया गया। इस दौरान पार्षदगण महेन्द्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, पार्टी पदाधिकारियों मे नगर भाजपा अध्यक्ष भोजराज चन्द्राकर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, महामंत्री भूमिका सिन्हा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव चन्द्राकर सम्मिलित हुए ।


