छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा चुनावी दंगल आज, तैयारी हुई पूरी , उत्साह चरम पर

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा चुनावी दंगल आज, तैयारी हुई पूरी , उत्साह चरम पर

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

रायपुर :  कुलदेवी मां कन्हाई परमेश्वरी की कृपा से समाज के विकास और कल्याण की प्रतिज्ञा लेकर छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के समाजजन आज रायपुरा में आने वाले समय के लिए अपने नेतृत्वकर्ताओं का चयन चुनाव के माध्यम से करेंगे।इस बहुप्रतिक्षित चुनाव को देखते हुए सभी उम्मीदवारों ने विगत एक हफ्ते से लगातार प्रचार कर अपनी ताकत झोंक दी है। अपनी आगामी कार्ययोजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाते हुए इन भावी पदाधिकारियों ने दर्शाया है कि अगर वे इसमें सफलता अर्जित करते है तो समाज के हित के लिए निष्पक्ष होकर किस तरह कार्य करेंगे।इस दौरान अनुभव और युवा जोश की आजमाइश होगी और जीत समाज के हित की होगी।इससे पूर्व शनिवार को महासभा भवन में इस दो दिवसीय कार्यक्रम का कल शुभारंभ हुआ। कुलदेवी मां कन्हाई परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाज के प्रमुखों का गद्दी पर आगमन हुआ। इसके उपरांत समाज के रत्नों जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की थी,उनका सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न राज के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

                      










                       मुकेश कश्यप की रिपोर्ट