सीएम योगी के आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां, कैंपल रोड पर गड्ढों से पलटा बैटरी रिक्शा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के सख्त निर्देशों के बावजूद सीएम योगी के आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां, कैंपल रोड पर गड्ढों से पलटा बैटरी रिक्शा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के सख्त निर्देशों के बावजूद राजधानी लखनऊ में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ताजा मामला नगर निगम जोन-6 अंतर्गत कैंपल रोड का है, जहां अंबेडकर पार्क के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों ने एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवारी से भरा एक बैटरी रिक्शा सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों के कारण असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से न तो मरम्मत कराई गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई नजर आ रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन नगर निगम पूरी तरह खामोश बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है, या फिर मुख्यमंत्री के निर्देश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं?

अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेता है या राजधानी की सड़कों पर जान जोखिम में डालकर चलना नागरिकों की मजबूरी बना रहेगा।

रिपोर्टर: स्वाती वर्माराजधानी लखनऊ में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ताजा मामला नगर निगम जोन-6 अंतर्गत कैंपल रोड का है, जहां अंबेडकर पार्क के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों ने एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवारी से भरा एक बैटरी रिक्शा सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों के कारण असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से न तो मरम्मत कराई गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई नजर आ रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन नगर निगम पूरी तरह खामोश बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है, या फिर मुख्यमंत्री के निर्देश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं?

अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेता है या राजधानी की सड़कों पर जान जोखिम में डालकर चलना नागरिकों की मजबूरी बना रहेगा।

रिपोर्टर: स्वाती वर्मा