चिनहट कमिश्नरेट का प्रतिबंध चाइनीज मांझे के खिलाफ एक्शन


लखनऊ 

 थाना चिनहट पुलिस द्वारा अवैध चाइनीज मांझे के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।

कस्बा चौकी प्रभारी तेज कुमार शुक्ला ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर छापेमारी और चेकिंग की।

अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित और जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री को पूरी तरह रोकना है, जिससे राहगीरों और पक्षियों की जान को होने वाले खतरे को टाला जा सके।

चिनहट पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है, कि यदि कोई भी प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 **पत्रकार: स्वाती वर्मा* 

 *Top भारत* 

 *पहुंच हर खबर तक**