कुरूद में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का हुआ भूमिपूजन
कुरूद. कुरूद नगर के लिए आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया, नर्सिंग स्टाफ की नर्सरी अब कुरूद में तैयार होगी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन द्वारा स्वीकृत शासकीय भूमि पर कुरूद कैनाल रोड वार्ड 9 मे शासकीय महाविद्यालय के सामने नर्सिंग कालेज का भूमिपूजन कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य मे, CGMSC छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष दीपक महस्के की अध्यक्षता मे, विशिष्ट अतिथियों निरंजन सिन्हा ,गौकरण साहु ,ज्योति चन्द्राकर ,गितेश्वरी साहु एवं मंचस्थ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर ने कहा कुरूद की पीढ़ियों के लिए इतिहास रचा जा रहा है। कुरूद में शिक्षा के के क्षेत्र में किसी तरह की कमी नही होगे।विकास के पथ पर कुरूद का नाम हमेशा आगे रहेगा। अध्यक्षता कर रहे दीपक महस्के जी ने कहा कुरूद में चहुंओर हर स्तर के कार्यों में विकास हो रहा है, आप सभी कुरूद वासियों को सक्षम नेतृत्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ, स्वागत भाषण स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी कौशिक जी ने समस्त अतिथियों का अभिनंदन किया । कार्यक्रम का आभार नगरपालिका अध्यक्ष महोदया ज्योति भानु चन्द्राकर ने समस्त जनप्रतिनिधियो का, पदाधिकारियों का, शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों का, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मितानिन बहनों का, नर्सिंग स्टाप का, छात्राओं का, कुरूद नगर के गणमान्य नागरिकों का, मिडिया के बंधुओं का और बड़ी संख्या में आये माता-बहनों का कुरूद नगर एवं क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर सबको बधाई दी।इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट @मुकेश कश्यप







