सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के पावन अवसर पर इमलीभाटा वार्ड न 2 राधा कृष्ण मंदिर के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष माखन पटेल, ओबीसी मोर्चा के आईटी सेल जिला प्रभारी योगेश कश्यप, जिला कार्यकारिणी सदस्य देव चंद्र कहार ,पूर्व पार्षद श्रीमती प्रभा साहू ,पूर्व पार्षद दिनेश बेहरा, पार्टी के कार्यकर्ता एवं मोहल्ले वासी आदि ने केक काटने के पश्चात इमलीभाटा के मुक्तिधाम के पास पीपल के पौधे का वृक्षारोपण किया गया।सभी ने कहा कि साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर अग्रसर है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु उनका समर्पण प्रेरणादायी है।ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें, ताकि आपके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।
