लखनऊ |
लखनऊ के एक निजी स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान चाउमीन खाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ छात्रों ने स्कूल परिसर में कई बार चाउमीन खाई, जिसकी जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छात्रों को दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से छात्रों के अभिभावक हैरान और परेशान हैं। मामले में टॉप भारत से बातचीत के दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने दो दिन के सस्पेंशन की पुष्टि तो की, लेकिन निलंबित छात्रों की संख्या और अन्य विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।
फिलहाल यह मामला अभिभावकों और शिक्षा विभाग के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई पर सवाल भी उठ रहे हैं।
