अमृतेश्वर महादेव मंदिर में फाग महोत्सव की उमंग ,खेली फूलों की होली

अमृतेश्वर महादेव मंदिर में फाग महोत्सव की उमंग ,खेली फूलों की होली 

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद.  नगर के श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को श्री गौरीशंकर भजन ग्रुप द्वारा लगातार दुसरे वर्ष भजनो की श्रृंखला के साथ फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ देवो के महादेव श्री भोलेबाबा के श्रृंगार से हुआ।मनमोहक रूप से शिव जी का श्रृंगार उपरांत आरती पूजन के साथ कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। इस दौरान भजन मंडली की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक फाग गीतों की श्रृंखला से वातावरण में फागुन की महक से सराबोर कर दिया।'मुख मुरली बजाए' सहित एक से बढ़कर एक गीतों ने इस कार्यक्रम को सजा दिया सभी मातृशक्तियों ने एक दूसरे को फूलो की होली से सराबोर कर दिया और समरसता के रंग से इसे और मोहक बना दिया। नन्ही बालिका मिस्टी अग्रवाल श्री कृष्ण का रूप धारण कर सबका मन मोहने लगी। वहीं राधा रानी मेघा महावर और संध्या गोस्वामी बनी थी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा अजय चंद्राकर रही , उन्होंने सभी को इस पर्व की बधाई देते हुए इस आयोजन की तारीफ की।इस दौरान निक्की अग्रवाल , किरण सिंह, वीणा खत्री , संगीता श्रीवास्तव, नेहा चंद्राकर, श्वेता अग्रवाल, नमिता चंद्राकर,रेखा सिन्हा, रेखा भारती, गायत्री जी ,हेमलता साहू ,पूर्वी सुखमणि, भारती सुंदरानी,  रेखा चांडक, सुरेखा चंद्राकर, संध्या गोस्वामी ,संगीता अग्रवाल ,अंजू साहू ,सीमा कोस्टा ,दीप्ति साहू, रामा चंद्राकर ,पुष्पा तिवारी, अनीता महावर,  करुणा देवांगन, मेघा महावर ,विमल अग्रवाल, सुषमा बजाज ,ईश्वरी देशमुख, शारदा अग्रवाल ,चंद्रलेखा साहू, रानू सोलंकी ,मंजू अग्रवाल, रचना अग्रवाल ,गीता केला,सरिता देवांगन,भारती साहू ,रश्मि केला, प्रीति केला, मनीषा, दिशा, सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां और बहने उपस्थित थी।





                         मुकेश कश्यप की रिपोर्ट