हिंदू समाज पार्टी ने डी ग्लोब कैफे पर कार्यवाई करने की मांग की



 *लखनऊ* 

एक बार फिर हिंदू समाज पार्टी का कहना है ,कि मुख्यमंत्री का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूरा मामला राजधानी के हजरतगंज स्थित डी ग्लोब कैफे से जुड़ा है। हिंदू समाज पार्टी के नेता गौरव गोस्वामी के अनुसार, वे कैफे में चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कैफे में नॉनवेज सामग्री बेची जा रही है, जबकि अंदर योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हुई थीं।

पार्टी के नेता गौरव गोस्वामी का कहना है, कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत हैं, और संत की तस्वीर के सामने इस तरह की गतिविधियां अनुचित हैं। 

उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हजरतगंज इंस्पेक्टर सूर्य विक्रम सिंह को अपने लेटर पैड पर एक लिखित आवेदन सौंपा और डी ग्लोब कैफे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कैफे से माननीय मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाने की भी मांग की।

हिंदू समाज पार्टी ने साफ शब्दों में कहा है,कि मुख्यमंत्री और संत परंपरा का अपमान समाज स्वीकार नहीं करेगा, और यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं,तो पार्टी और कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।


 **पत्रकार: स्वाती वर्मा* 

 *Top भारत* 

 *पहुंच हर खबर तक**