कुरूद में भारत रत्न एपीजे डा. अब्दुल कलाम जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण
कुरूद:- कुरूद के एपीजे अब्दुल कलाम गार्डन में महाशिवरात्रि पावन अवसर पर नगरपालिका कुरूद द्वारा गार्डन परिसर में भारत रत्न एपीजे डा. अब्दुल कलाम जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण और गार्डन के जिर्नोद्धार कार्य, सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर , नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के करकमलों से किया गया, इस अवसर पर कुरूद के गणमान्य नागरिकगण, नगरपालिका के जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए।
