कुरूद में महाशिवरात्रि उत्सव पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

कुरूद में महाशिवरात्रि उत्सव पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

कुरूद.  बोल बम सेवा समिति कुरूद के तत्वाधान में नगर के वन्देमातरम वार्ड केनाल रोड डा.एपीजे अब्दुल कलाम परिसर के बाजू में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बोल बम सेवा समिति कुरूद एवं कालोनी वासियों के सहयोग से बाबा बैधनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई।इसकी शुरुआत शोभायात्रा, पूजन शुभारंभ, रामायण कार्यक्रम से हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित आमजनों ने भोले बाबा की भक्ति कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।प्राण प्रतिष्ठा में पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने विराजित शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हुए महादेव श्री बैद्यनाथ बाबा से कुरूद क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की कामना की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चंद्राकर बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य जजमान भानु चंद्राकर, पार्षद मनीष साहू, खिलेंद्र चंद्राकर, सुरेंद्र सिन्हा, भारत साहु, रोशन चंद्राकर,रामाकांत चंद्राकर, प्रसन्न नायडू, राजेश पवार, सुनील चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर , अनुराधा साहु आदि शामिल हुए।पूजन कार्यक्रम एवं लोक प्रयाग राजिम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति जगराता का आयोजन हुआ। इस दौरान एक से बढ़कर एक भक्तिमय गीतों की श्रृंखला प्रारंभ हुई।इस दौरान बड़ी संख्या नगर और श्रेत्रवासी शामिल हुए।