कुरूद में 2 मार्च को सजेगी हास्य रंग की महफिल, होगा रसरंग होली महोत्सव का भव्य आयोजन
कुरूद. रंगो के महापर्व होली की खुशियों को मनभावन बनाने परंपरानुसार लगातार 21 वें वर्ष वन्देमातरम परिवार के तत्वाधान में संस्था के संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर के विशेष सहयोग से होली की पूर्व संध्या पर हास्य कवि सम्मेलन ( रसरंग) होली महोत्सव का कार्यक्रम खेल मैदान कारगिल चौक कुरुद में 2 मार्च दिन सोमवार को संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है।इस दौरान कविगण सुरेन्द्र शर्मा ,अरुण जैमिनी ,मीर अली मीर हास्य रंगो से सराबोर कर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे।कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए वन्देमातरम परिवार समिति कुरुद अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासी एवं जिलेवासी को इस गरिमामयी आनंद रस से सराबोर आयोजन मे सपरिवार सादर आमंत्रित किया है।उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए कहा है कि आप सबों से विनम्र आग्रह है हमारे ई आमंत्रण, सोशल मिडिया के आमंत्रण को स्वीकार कर आयोजन में पधारने की कृपा करेंगे।
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट

.jpg)