कुरूद में महाशिवरात्रि उत्सव पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर्व 13 से

कुरूद में महाशिवरात्रि उत्सव पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर्व 13 से

कुरूद.   नगर के वन्देमातरम वार्ड केनाल रोड डा.एपीजे अब्दुल कलाम परिसर के बाजू में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बोल बम सेवा समिति कुरूद एवं कालोनी वासियों के सहयोग से बाबा बैधनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।इसकी शुरुआत 13 फरवरी को शोभायात्रा, पूजन शुभारंभ, रामायण कार्यक्रम से होगी। इसके उपरांत 14 को पूजन कार्यक्रम एवं लोक प्रयाग राजिम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। उसके उपरांत 15 फरवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सहित रायगढ़ किरण शर्मा कृत भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी।इस कार्यक्रम की तैयारी में आयोजक गण जुटे हुए है।