-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर की जनकल्याण की कामना

मुकेश कश्यप 

कुरूद. देवो के देव महादेव के सबसे प्रिय सावन मास के पावन अवसर पर नगर सहित अंचल में लोगों ने अपने घरों में पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन कर जन कल्याण की कामना की।

      बुधवार को संध्या काल में आस्था चैनल में प्रसारित भोलेनाथ के महान भक्त पं. प्रदीप मिश्रा जी महाराज के मार्गदर्शन में आमजनों ने विधि-विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न किया।विगत वर्ष की भांति इस बार भी लोगों ने निर्धारित समय पर भोले बाबा की विशेष पूजा आराधना करते हुए बेल पत्र, फूल आदि से शिव जी का श्रृंगार करते हुए अपनी आस्था प्रकट की। साथ ही आरती पूजन कर परिवार में प्रसादी का वितरण किया। इस दौरान आस्था भक्ति चरम पर थी।

    मान्यता है कि सावन महीने का खास महत्व है। यह महीना बेहद पावन होता है। इस महीने में रोजाना देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार समेत विशेष शुभ अवसर पर साधक शिव-पार्वती के निमित्त व्रत रखते हैं।

      सावन महीने में कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें सावन शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इसके अगले दिन हरियाली अमावस्या मनाई जाती है। इसे सावन अमावस्या भी कहा जाता है। 

      पुराणों में उल्लेख है कि श्रावण मास में किया गया दान, स्नान, पूजन और तप विशेष पुण्यफल देने वाला होता है। हरियाली अमावस्या के दिन किया गया व्रत, पूजा-पाठ और तर्पण व्यक्ति को पूर्व जन्मों और वर्तमान जीवन में अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति दिलाता है। साथ ही यह दिन जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT