-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

भाजापाईयो ने नांमाकन रैली निकाल कर दिखाया गुरूर जनपद में सियासी ताकत


बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक रण भूमि गुरूर विकासखण्ड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चिन्हित जनपद पंचायत प्रत्याशियो के समर्थन में रैली निकाल कर दिखाई अपनी राजनीतिक ताकत। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित की गई थी। इस रैली में नजर आये गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बिरेंद्र साहू एवं संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रितम साहू के साथ विकासखण्ड क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्ष और हजारों भाजपाई कार्यकर्ताओं के बीच भारतीय जनता पार्टी से जनपद पंचायत गुरूर के सभी जनपद पंचायत उम्मीदवार। इस दौरान विकासखण्ड क्षेत्र के लगभग सभी गांवों से भारतीय जनता पार्टी के एक एक भाजपाई कार्यकर्ता गुरूर जनपद क्षेत्र में कमल खिलाने हेतू गैरी मताने के लिए एक साथ हुंकार भरते हुए दिखाई दिए। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल कार्यालय से रैली निकाल कर जनपद पंचायत कार्यालय गुरूर तक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में किया जमकर नारेबाजी। भाजपाई कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर शोर से रैली में कहा गुड़ों को भगाना और घर घर कमल खिलाना है। अब न साहिबो बदल रहिबो।
नगर पंचायत गुरूर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का भी बोलबाला, बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को जमकर कोसा
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का भी नगर में आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य चेहरा बने नगर पंचायत गुरूर के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रदिप कुमार साहू,पार्षद प्रत्याशी कुन्ती सिन्हा, नारायण टेके, गिरधर ठाकुर, चिन्ता राम साहू और अन्य भाजपाई पार्षद प्रत्याशी हालांकि इस कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतू भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू के साथ पूर्व विधायक बिरेंद्र साहू गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र,प्रितम साहू पूर्व विधायक संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र,मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष इशा प्रकाश साहू, पूर्व नगर पंचायत गुरूर नंद किशोर शर्मा की‌ गरीमा मय उपस्थिति बनी हुई दिखाई दी है। पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को नगर पंचायत गुरूर में सत्ता पर बिठाने के लिए पूरी ताकत झोंकने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओ से अपिल किया है।
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भाजपा की जीत को बताया पक्का, कहा कांग्रेस पार्टी का होगा सूपड़ा साफ
नांमाकन रैली और नांमाकन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी का होगा सूपड़ा साफ और भारतीय पार्टी के सभी उम्मीदवार चाहे वह ग्राम पंचायत सरपंच प्रत्याशी हो जनपद पंचायत उम्मीदवार हो अथवा जिला पंचायत उम्मीदवार सभी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के आन बान और शान है और यही भाजपा की पहचान है। भारतीय जनता पार्टी के हर प्रत्याशी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अटूट सहयोगी है। हालांकि जिला पंचायत क्रमांक 14 में भारतीय जनता पार्टी ने अबतक कोई भी चिन्हित प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है और न ही गुरूर मंडल के भीतर नये मंडल अध्यक्ष का चयन किया गया है। बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक रणभूमि गुरूर विकासखण्ड क्षेत्र में अपनी जीत का दावा मजबूत करने में जुटा हुआ है। अब ऐसे में देखने वाली बात यह दिलचस्प होगा कि आगे आने वाले चुनाव में भाजपा को कितना फायदा होता है।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT