भारतीय जनता पार्टी की एक साल की शासनकाल में बहुत कुछ उपलब्धि के साथ बहुत सारे अनचाहे अनुभव प्राप्त हुवे है। इस बीच हसदेव अरण्य की जंगल से वृक्षों को कांटने का सिलसिला जारी रहा, वंही पूरे प्रदेश भर के अंदर कानून व्यवस्था पूरे वर्ष भर ताक पर नजर आई। एक ओर बलौदाबजार में घटित घटना ने जहां समाज को लज्जित होने पर विव्श किया तो वंही कांग्रेस पार्टी भी अपनी वजूद को लेकर इस एक वर्षीय भाजपा शासनकाल में जूझते हुए दिखाई दी है। गौरतलब हो कि संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की घटना ने कांग्रेस पार्टी को बैकफुट पर ला खड़ा किया था तो वंही सरकार की निती भी फेल नजर आई। कुलमिलाकर देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय कहीं पर सफल साबित हुई है तो कंही पर फेल भी बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य की पावन धरा पर भारतीय जनता पार्टी की डबल सरकार को लगभग बने हुए एक वर्ष बित गया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की छत्तिसगढ़ प्रदेश सरकार अपने एक वर्ष की कार्यकाल को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की इस एक वर्ष के शासनकाल को विपक्षी राजनीतिक दल के नेता वाहवाही बटोरने का सस्ता तरीका मानकर चल रहे हैं। इस बीच सुशासन की सरकार के सफलतम एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक वर्ष के कार्यों पर आधारित "जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड" कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, श्री दयालदास बघेल जी, श्री टंकराम वर्मा जी, श्री केदार कश्यप जी, श्री ओमप्रकाश चौधरी जी, श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, श्री लखन लाल देवांगन जी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी मौजूद रहें।