बालोद : कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा सहित अन्य और आरोपियों का नाम नगर पंचायत गुरूर की महिला पार्षद कुन्ती सिन्हा वाले मामले में दर्ज हुआ। नगर पंचायत गुरूर के महिला पार्षद कुन्ती सिन्हा से बिते दिनों मार-पीट की घटना घटित हुई थी। अवैध काम्प्लेक्स निर्माण कार्य में हुई बुलडोजर कार्यवाही से जुड़ा हुआ मामला है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा को लेकर मामले में कहा जा रहा है कि उनके जरिए ही भीड़ को भारतीय जनता पार्टी की महिला पार्षद कुन्ती सिन्हा को घर से बाहर निकाल कर लाओ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उपस्थित भीड़ को उकसाने का काम किया गया था। उक्त मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा छतिसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि मामले में कई आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन संजारी विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक सरजमीं पर पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा का नाम आरोपियों की सूची में शामिल होना यह चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी के अंदर भैय्या राम सिन्हा की छवि कद्दावर नेता वाला माना जाता है। अपनी सियासी सोच और काबिलियत के दम पर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में उनकी सियासी साख बरसों कायम है। हालांकि भैय्या राम सिन्हा की जो सियासी दमखम कांग्रेस पार्टी की सरकार छतिसगढ़ प्रदेश में रहने के दरमियान दिखाई देती थी,वह सरकार बदलने के बाद कम दिखाई देती है। इस बीच उनकी धर्म पत्नी संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा लगातार क्षेत्र से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर जमीनी धरातल पर दिखाई देती रहती है,लेकिन जिस तरह बिते दिनों नगर पंचायत गुरूर के महिला पार्षद को कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखने वाली महिला व्यापारीयों ने मार पीट किया है वह संगीता सिन्हा की साख पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक महिला विधायक के घर से महज कुछ दूर पर एक महिला पार्षद के साथ महिला कांग्रेसी व्यापारीयों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में इस तरह से गंभीर घटना कारिता करना निश्चित रूप से महिला सम्मान,महिला सुरक्षा के साथ महिला पार्षद कुन्ती सिन्हा और क्षेत्र की मौजूदा विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के सम्मान पर आघात है।
Home
TOP BHARAT
इंसाफ की लड़ाई में कुंती सिन्हा को मिली पहली जीत, पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा का नाम आरोपियों की सूची में हुआ शामिल।