लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को भारी मतों से जिताकर महिला शक्ति का करें सम्मान :- ज्योति चंद्राकर
मुकेश कश्यप
कुरूद
महासमुंद लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कुरूद विधानसभा में पाकेट मिटिंग एवं चाय पे चर्चा कार्यक्रम 10 अप्रेल से 20 अप्रेल तक आयोजित किया जा रहा है।
महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारी भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर मुख्य वक्ता के रूप में सिर्री मंडल के ग्राम करगा, हथबंध, फुसेरा एवं सिर्री पहुँचकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों, माता बहनों से चाय पे चर्चा करते हुए निवेदनपूर्वक कहा आज़ादी के बाद पहली बार महासमुंद लोकसभा में किसी राष्ट्रीय दल से महिला प्रत्याशी भाजपा ने रूपकुमारी चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है, उसे भारी मतों से जिताकर महिलाओं के सम्मान के लिए पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
इस अवसर पर सिर्री मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि साहु, महिला मोर्चा ज़िला पदाधिकारी भारती पंचायण, महिला मोर्चा मंडल प्रभारी पुजा साहु, सरंपच हुलसी साहु, पूर्व सरपंच रति बंजारे, जनपद सदस्य डा लोकेश साहु, नोमेश साहु सहित सभी बूथों में हमारे शक्ति केन्द्र प्रभारीगण, ग्राम केन्द्र प्रभारीगण, बूथों के अध्यक्षगण, भाजपा के पदाधिकारीगण, जन प्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कार्यकर्तागण, महिला मोर्चा के बुथ अध्यक्षगण माता-बहने, युवा मोर्चा के साथीगण सम्मिलित हुए।