मुकेश कश्यप
कुरूद
रंगो के महापर्व होली को मनभावन बनाने के लिए कुरूद नगर में पहली बार होली महोत्सव सेलिब्रेशन का आयोजन 23 मार्च दिन शनिवार को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों,रैनी डांस,टेस्टी फूड,बैलून फाइटिंग,वाटर गन सहित डीजे की मधुर ताल पर अन्य भव्य आयोजन होंगे। यह कार्यक्रम इवेंट मैनेजर रॉबिन सिन्हा ,कीर्ति शर्मा,शिवांगी साहू ,एंकर सिनी सान्याल और गौरव सिन्हा के मनभावन संचालन और सहभागिता से संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए हाई सिक्योरिटी के रूप में बाउंसर तैनाथ रहेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुरूद के विभिन्न वर्गो द्वारा सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। इसमें प्रवेश के लिए विभिन्न स्तर पर शुल्क और पास की सुविधा रखी गई है।