धमतरी.... छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर कालिख पोतने की कोशिश की बता दें कि सीएम के पिता नंद कुमार बघेल मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने नवागांव धमतरी आ रहे थे...!
जिसका पता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को लगा साथ ही नंद कुमार बघेल का रास्ता रोककर नारेबाजी कर काला झंडा दिखाया गया जिससे विरोध के चलते बघेल को गांव के बाहर से ही वापस लौटना पड़ा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्री राम जी के विरोधी वापस जाओ के लगाते रहे। काला झंडा और कालिख फेंकने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश दुबे चेतन साहू मंडल अध्यक्ष धनेंद्र साहू व भाजपा युवा मोर्चा भोथली मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।