धमतरी, 08 अगस्त 2022/ प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त को कृषि उपज मंडी नगरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वे सुबह राजभवन रायपुर से 10 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर में शासकीय विश्रामगृह सिहावा (नगरी) पहुंचेंगी। तदुपरांत राज्यपाल सुश्री उइके दोपहर दो बजे से 3.30 बजे के बीच कृषि उपज मंडी नगरी में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के उपरांत वे 3.30 बजे नगरी से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगीं।
Home
DHAMTARI NEWS
DHAMTARI : : कल कृषि उपज मंडी नगरी में राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत..!