धमतरी:- भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व संगठन महामंत्री श्री रामप्रताप सिंग जी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने चारामा जाते हुए धमतरी स्थित सांसद कार्यालय उमेश साहू साँसद प्रतिनिधि के निवास में अल्पकालीन समय के लिए पहुचे जहाँ पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ और संगठनात्मक चर्चा भी हुई।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अभी चल रही भूपेश की सरकार पूरे जुमलेबाजी की सरकार है,अपने छत्तीसगढ़ में घोषणा पूरी नही कर आने वाली कांग्रेस की सरकार आज दूसरे राज्यो में जाकर घोषणा करने पर उतारू है।छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उनको सही रास्ता दिखाएगी और फिर से छत्तीसगढ़ को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाली भाजपा की सरकार बनेगी।उमेश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस मुलाकात में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास,नीलू रजक,अनिता यादव,सरिता यादव,ऋतु साहू,चंद्रकला साहू कुकरैल,मारदा पोटी सरपंच,श्यामा साहू,प्राची सोनी पार्षद,सरिता असाई मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर,शहर मंडल महामंत्री अखिलेश यादव,पिंटू यादव,नरेश यादव,दुष्यंत सिन्हा, नरेश साहू,धरम राज सिन्हा, कालिदास सिन्हा, मनीष साहू,सेहरा डबरी सरपंच, भेष कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष, गोकरण साहू मंडल उपाध्यक्ष ,टिक्की देवांगनसहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Home
DHAMTARI NEWS
भाजपा के कद्दावर नेता रामप्रताप सिंग धमतरी में सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू के निवास पहुँच कार्यकर्ताओ से मिले