-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

TOP EXCLUSIVE : : वन विभाग की टीम ने फिर एक तेंदुए को पकड़ा...पिंजरे में कैद तेंदुआ को देखने लोगों की लगी भीड़..अबतक तेंदुए के हमले से तीन की हो चुकी है मौत..!

छत्तीसगढ़ धमतरी वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरा में फिर एक तेंदुआ फस गया। तेंदुए के फसने की जैसे ही खबर आसपास के ग्रामीणों को हुई तो तेंदुए को देखने के लिए भीड़ लग गई। बता दे कि सिहावा इलाके में इन दिनों तेंदुए का भारी आतंक है और इसे लेकर इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल भी है।
दरसअल बीते 12 अक्टूबर को उड़ीसा के नवरंगपुर ,कुंद ई परिजन के साथ से सिहावा के श्रृंगीऋषि दर्शन के लिए आये बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना केे बाद ग्रामीणोंं मेंं
वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला था। साथ ही आक्रोशित लोगों ने सिहावा बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया था, जिसके बाद वन विभाग द्वारा इलाके में अलग- अलग स्थान पर। चार पिंजरे लगाए गए थे।  22 अक्टूबर को एक पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था। वहीँ आज तड़के सुबह फिर एक तेंदुआ कैद हो गया है। जैसे ही तेंदुआ की पिंजरे में कैद होने की खबर सुनकर झलक पाने लोगों की भारी संख्या में भीड़ लग गयी। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। वहीं अबतक के इलाके में तेंदुए के हमले से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।
बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि, सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था जिसमें फिर एक तेंदुआ फसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मैके पर पहुँची। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT