धमतरी:शनिवार को गोकुलपुर स्थित पवार फॉर्म हाउस में जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा,कार्यवाहक अध्यक्ष रंजीत छाबड़ा,उपाध्यक्ष राजू दीवान महासचिव रामेश्वर मकान,माधवेंद्र हिरवानी सहित पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार व अन्य गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े चन्द्रप्रकाश सिन्हा को संघ की प्राथमिक सदस्यता दिया गया।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने एकता और मजबूत संग़ठन बनाये रखने पर जोर देते हुए कहा कि संघ एक विशाल वट वृक्ष की तरह है जिसमें जिलेभर से पत्रकार जुड़े है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करेंगे तभी संगठन की मजबूत होगी। महासचिव रामेश्वर मरकाम ने संस्था के पंजीयन और आने दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। बैठक के बाद सामूहिक भोज में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार,भाजपा नेता अरविंदर मुंडी,जिला महामंत्री कविंद्र जैन, गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन भी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रूप से तल्लीनपुरी गोस्वामी,भोजराज साहू,सूरज साहू,विजय साहू,अभिषेक मिश्रा,अंकुर तिवारी,दीपक साहू,जितेंद्र साहू,राज गायकवाड़,वैभव चौधरी,आर्यन सोनकर,लोमेश साहू,दुर्गेश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Home
DHAMTARI NEWS
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की बैठक संपन्न,बैठक में एकता एवं मजबूत संगठन बनाने दिया गया जोर