धमतरी-कैबिनेट का दर्जा मिलने के बाद शहर पहुंचे नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल जी के एक बयान को लेकर अब श्रीराम हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं आक्रोश देखा जा रहा है। श्रीराम हिन्दू संगठन ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा है कि वे राजनीति करें इससे हमें कोई आपत्ति नही है लेकिन किसी धार्मिक संस्था का नाम बदनाम का उन्हे कोई अधिकार नही है। श्रीराम हिन्दू संगठन सिर्फ चार लोगों का संगठन नही है बल्कि एक महासंगठन है जिसमें हजारों युवा जुड़कर हिन्दू समाज का सेवा कर रहा है। उन्होने कहा है कि जो नेता इस तरह का बयान दे रहे है उनकी खुद का कोई जनाधार नही है राजधानी में रहकर धमतरी की राजनीति करने वाले इस नेता को श्रीराम हिन्दू संगठन के बारे में कैसी जानकारी होगी। श्री राम हिन्दू संगठन ने इस बयान को आपत्तिजनक बताया है और आने वाले दिनों उन्हे सबक सिखाने की चेतावनी भी दी है
Home
DHAMTARI NEWS
DHAMTARI : : धार्मिक संस्था का नाम बदनाम करने अधिकार किसी नेता को नही-श्रीराम हिन्दू संगठन