-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

BJP : : भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कीर्तन मीनपाल ने किया धमतरी का प्रतिनिधित्व


छत्तीसगढ़ धमतरी भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में  मंगलवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें धर्म की नगरी धमतरी जिला से भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी कीर्तन मीनपाल ने  जिले का प्रतिनिधित्व किया। भाजयुमों के प्रदेश कार्यसमिति के इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, प्रदेश संगठन  महामंत्री पवन साय जी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय जी, विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी, विधायक रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल जी, प्रदेश प्रवक्ता विधायक कुरूद अजय चंद्राकर जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत जी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव जी, सह प्रभारी ओ.पी. चौधरी जी,प्रदेश मंत्री विजय शर्मा जी,भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत,रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी,  सहित वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन व अनुभव प्राप्त हुआ। पूरे दिन भर संगठनात्मक विषयों पर सत्र अनुसार चर्चा हुई तथा आनें वाले दिनों में भाजयुमो को जमीन स्तर पर कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करना है। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव बैस ने राजनीतिक प्रस्ताव सदन के बीच रखा गया। जिनका समर्थन का वाचन प्रदेश  महामंत्री टिकेश्वर जैन के द्वारा किया गया जिनका पूरा सदन में ओम के ध्वनि के साथ दोनों हाथ ऊपर उठाकर समर्थन किया गया किया गया। प्रस्ताव में आगामी 2 महीने की कार्य योजना तैयार किया गया जिसमें महत्वपूर्ण कार्य भाजयुमो करने जा रही है जिसमें पहला धर्मांतरण को लेकर आंदोलन ,दूसरा बेरोजगार युवाओं के लिए सड़क की लड़ाई लड़ना तय किया गया है
     इस बीच समस्त पदाधिकारियों से परिचय व संगठनात्मक परिचर्चा में धमतरी जिले से भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी कीर्तन मीनपाल ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गण जय हिंदुजा, घनश्याम साहू,श्रीमती स्वेता गजपाल,निखिल साहू,  कार्यसमिति में  उपस्थित रहे...!

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT