छत्तीसगढ़ धमतरी......धमतरी में टॉप भारत की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। अम्बेडकर चौक स्थित एक जमीन पर नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग का सूचना बोर्ड लगाया था।जिसे कुछ लोगो ने बोर्ड को उखाड़ दिया।जिस पर टॉप भारत ने खबर प्रकशित की थी। खबर लगने के बाद महापौर विजय देवांगन ने मामले में संज्ञान लिया था। जिसके बाद नगर निगम के अफसरों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था कि पुनः उस जगह पर बोर्ड को लगाया जाए। साथ ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुँच कर चारों दिशा में सूचना बोर्ड लगाया है,जिसमे लिखा है कि

एतद दुवारा सुचित किया जाता है कि इस बोर्ड में दर्शित क्षेत्र पर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है,इस भूमि पर क्रय किया गया कोई भी पंजीयन निरस्त किया जा सकता है…इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार है।
जब टॉप भारत ने महापौर विजय देवांगन से चर्चा की थी तो उन्होंने बताया कि जहाँ जहाँ पर नगर निगम ने अवैध प्लॉटिंग का बोर्ड सूचना के तौर पर लगाया है...यदि उसे कोई उखाडता है तो उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।