बीते दिनों टॉप भारत ने प्रमुखता से लगाई थी खबर पढ़िये ये भी.
दरअसल बताया जा रहा है कि मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में 6 जुआरी जुआ खेल रहे थे।जिसे पुलिस मुखबिर की सूचना पर रेड मारकर जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियो के पास से 31170 रुपए नगद ताश पत्ती के साथ जप्त किया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरियो में नगर पंचायत के 2 बड़े बेकरी व्यापारी के साथ चार व्यापारी पकड़े गए।जिसमें भानु प्रताप पिता धनीराम साहू मगरलोड रेख लाल पिता रामनाथ साहू शुक्लाभाटा रामरतन पिता काशीराम बेलरदोना लालाराम यादव पिता अलाल यादव रेन्गाडीह चुन्नू राम साहू पिता घासीराम भैंसमुंडी खेदु राम पिता तिलक राम साहू लुगे को जंगल में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि एसपी के निर्देश के बाद मगरलोड इलाके में अवैध शराब,सट्टा जुआ,गाँजा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस तरह से अवैध कार्यों पर लगातार पुलिस निगरानी रखी हुई है।और सट्टा जुआ एवं गांजा पर भी पुलिस अपने स्तर पर मुखबिर लगाए हुए हैं।और सूचना मिलने पर समय पर कार्रवाई की जाती है।