....जब चाय के चुस्की के साथ छोटे कद के सटोरिया और पुलिस कांस्टेबलों के साथ चलती है मीटिंग....अपने सट्टे के कारोबार में कोई अड़चन न आये...तो दूसरे के कारोबार का खोला जाता है राज.....पढ़िए छोटे कद के इस सटोरिये और पुलिस कांस्टेबलों के किस्से....!

छत्तीसगढ़ धमतरी.....धमतरी शहर में इन दिनों एक छोटे कद का सटोरिया खूब चर्चा में है। कभी ये सटोरिया पुलिस कांस्टेबलो के साथ चौक चौराहे में एक साथ देखा जाता है। कभी रामबाग के एक होटल में चाय के चुस्की के साथ रुद्री और सिटी कोतवाली के कांस्टेबलो के साथ गुफ्तगू करते देखा जाता है। यहाँ वह अपने सट्टे के कारोबार को आसान बनाने और दूसरे सटोरियों की कामों के राज खोलता है जिससे कांस्टेबलो कि मोटी कमाई होती है। ये छोटे कद के सटोरिया अपने कामों को लेकर बेफ़िक्र भी है क्योंकि उनके सट्टे के कारोबार में कोई अड़चन नही आता। कुछ कांस्टेबलो के साथ इस छोटे कद के इस सटोरिया की अच्छी खासी सेटिंग जो है। अब यहाँ पर यह सवाल उठता है कि जिस सटोरियों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिये। उन्ही सटोरियों के साथ चाय की चुस्की का मजा ले रहे है। लोगों का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल और सटोरियों को अक्सर होटल,चौक चौराहे में देखा जाता है जहाँ पर इसकी मीटिंग चलती है। लोगों का कहना है कि पुलिस के जिम्मेदार अफसरों को ऐसे कांस्टेबलो पर लगाम कसनी चाहिए जो इन सटोरियों का साथ देते है।