SOCIAL MEDIA : : फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अपमानित करने वाला आरोपी गिरफ्तार...!

छत्तीसगढ़ धमतरी... थाना अर्जुनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम की एक प्रार्थीया ने लिखित आवेदन देकर थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो डाल कर अपमानित व बदनाम किया, उक्त रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में धारा 509ख भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



उक्त गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानु को मिलने पर तत्काल आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाले अज्ञात आरोपी की तकनीकी संसाधनों के माध्यम से पता तलाश व साक्ष्य एकत्रित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी डेविड साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी डेविड साहू ने घटना कारित करना स्वीकार किया।अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी डेविड साहू पिता डुलेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष साकिन अटंग थाना उतई जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है।