धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर उठाईगीरों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद अज्ञात चोर की खोजबीन की जा रही थी। आसपास फुटेज चेक किया गया तथा फुटेज के आरोपियांे के आने जाने को फालो करते हुए रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया।
एसपी बीपी राजभानू के निर्देशन में टीम गठित कर टीम को रायगढ़ क्षेत्र के लिये रवाना किया गया था, क्यांेकि पुलिस को शक था कि यह किसी गिरोह का हाथ है और पुलिस नट गिरोह पर सन्देह भी जताया जा रहा था। इसके बाद आरोपियों की पहचान मिथुन नट 32 वर्ष निवासी कडरजा पटनापारा थाना कापू जिला रायगढ़ एवं अमर उर्फ पप्पू 32 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी के निवास स्थान पर रेड कार्यवाही की गई,जिसमें में मिथुन नट को पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर सीजी13 यूजे 9416 और आरोपी के पास से 55000 बरामद कर हिरासत में लिया गया। वही दूसरे आरोपी अमर के ठिकाने पर दबिश दी गई। तब तक वह फरार हो गया था। पूछताछ में एक सितंबर को इसी साथी के साथ कुरूद में एक लाख की उठाइगिरी करना भी स्वीकार किया गया। इस कार्रवाई में साइबर सेल धमतरी प्रभारी नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक विजय पति, आरक्षक मुकेश मिश्रा, दीपक साहू कुरुद थाना के प्रधान आरक्षक अश्वनी बंजारे, आरक्षक गोपाल चंद्राकर शामिल रहे।