हालांकि अभी पूरे आरोपी पुलिस के गिरफत में नही आए है। चोरी में संलिप्त हुए आरोपियों को रायपुर और कोंडागांव से पकड़ा गया है। एसपी बीपी राजभानू औऱ एएसपी मनीषा ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि 19 दिसंबर को शहर के बीचोबीच स्थित विकास मोबाईल दुकान से 20 लाख के मोबाईल पार हुये थे।
जिसके बाद से पुलिस उन्हें पकड़ने साक्ष्य तलाश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज व टावर डंप कर चोरो की लोकेशन निकाली गई। जिस पर 7 चोरों को अलग-अलग जगहों पकड़ा गया व अन्य 2 की तलाश जारी है। आरोपियों के पास से 9 नग मोबाइल, 89 हजार रुपये व चोरी करने के सामान से बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी में गोविंद चौधरी (सरगना),दिनेश पासवान,भरत भूषण,योगेंद्र प्रसाद,राम बाबू राय,राम शाह,राजेश्वर दास
घोड़ासहन के चादर गिरोह के है जोकि सभी बिहार के निवासी है।सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 457,380 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।