टॉप भारत की खबर का बड़ा असर...मौसाजी के खदान की बत्ती कटी....खबर लगने के डेढ़
घंटे बाद विद्युत विभाग ने की बड़ी कार्रवाई....खदान में मची हड़कंप.....!
December 25, 2020TOP BHARAT DESK
छत्तीसगढ़ धमतरी....बिजली चोरी के एक मामले में टॉप भारत में खबर लगने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आई....वही कुछ ही घण्टे में ही विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर अवैधानिक तरीके से खींचे गए बिजली कनेक्शन को काट दिया गया.....और विभाग के कर्मचारियों ने रेत खदान में दफ्तर संचालित करने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि बिजली की चोरी न करें....अन्यथा ऐसा करते पाए जाने पर सम्बंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कराई जाएगी....दरअसल टॉप भारत ने खबर के जरिये बताया था कि मौसाजी के नाम से मशहूर जिले के जवरगांव रेत खदान में नियमों को ताक पर रखकर देर रात जेसीबी चैन माउन्टेन से रेत की चोरी तो हो ही रही है तो वहीं दूसरी तरफ खदान का दफ्तर चलाने के लिए अब यहां बिजली की भी चोरी की जा रही है....और इस चोरी से न सिर्फ दफ्तर में बिजली जल रही है बल्कि कुलर,पंखे,टीवी,फ्रीज भी चल रहा है....वही खदान शुरू हुई है तब से यहां बिजली की चोरी की जा रही है इससे विद्युत विभाग को नुकसान हो रहा है.....विद्युत विभाग के कर्मचारी रामगोपाल साहू ने बताया कि अवैध कनेक्शन की शिकायत पर कार्रवाई की गई है....इसके अलावा सबंधित लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि दोबारा इस तरह की कृत्य न करें....नही तो क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी....।