देखिए......मौसाजी के इस खदान में क्या-क्या हो रहा है.......चोरी की रोशनी में रेत खदान का दफ्तर संचालित......रोज देर शाम छलकते है जाम......!

छत्तीसगढ़ धमतरी......मौसाजी के नाम से मशहूर जिले के एक रेत खदान में नियमों को ताक पर रखकर देर रात जेसीबी, चैन माउन्टेन से रेत की चोरी तो हो ही रही है... तो वहीं दूसरी तरफ खदान का दफ्तर चलाने के लिए अब यहां बिजली की भी चोरी की जा रही है....इस चोरी से न सिर्फ दफ्तर में बिजली जल रही है.... बल्कि कुलर,पंखे,टीवी,फ्रीज भी चल रहा है.....बताया जा रहा है कि जब से जवरगाँव रेत खदान शुरू हुई है....तब से यहां बिजली की चोरी की जा रही है.....इससे विद्युत विभाग को भी नुकसान हो रहा है..….टॉप भारत की टीम जब मौके पर पहुंची...तो पाया कि बकायदा बिजली के खंभे से तार निकालकर ऑफिस तक पहुँचाया गया है...जहां तमाम एशो आराम की सुविधाएं मौजूद है....इसे देखकर माना जा सकता है....कि यहां बिजली की खूब खपत हो रही होगी....यही नहीं इस दफ्तर के आसपास भारी तादाद में शराब की बोतलें पड़ी मिली...जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है..



.कि देर रात यहां जमकर शराबखोरी होती होगी....हाल ही में जिस तरह से रेत खदानों में मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी है...ऐसे में रात के दौरान यहां शराबखोरी करना एक बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा है.....



फिलहाल बिजली चोरी के मामले में टॉप भारत की टीम ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी है....।