शादी का झांसा देकर ... नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार...!

छत्तीसगढ़ धमतरी...शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका को अपने साथ भगाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.... थाना सिहावा क्षेत्रांतर्गत ग्राम की एक नाबालिग बालिका दिनांक 6 दिसंबर को घर में बिना बताए कहीं चली गई थी । घर वापस नहीं आने पर आस-पड़ोस, रिश्तेदारों एवं उसकी सहेलियों से पता तलाश करने। परिजन द्वारा उनकी नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए थाना सिहावा में रिपोर्ट करने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया....!

पतासाजी दौरान अपहृत नाबालिग बालिका के घर वापस आने की सूचना पर उसे दस्तयाब किया गया तथा विधिवत पूछताछ कर उसके परिजनों के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर कथन कराया गया। अपहृत नाबालिग बालिका ने अपने कथन में बताया कि कांकेर के ग्राम झलियामारी निवासी संपत मंडावी उसे बहला-फुसलाकर शादी करने व पत्नि बनाकर रखने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले आया और मना करने के बावजूद बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया... विवेचना क्रम में पीड़ित नाबालिग बालिका के कथन, चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 366, 376, 506 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 जोड़ते हुए आरोपी संपत मंडावी पिता गाडाराय मंडावी उम्र 21 वर्ष साकिन झलियामारी थाना नरहरपुर जिला कांकेर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।