Episode - 1 ....जब कम्प्यूटर आपरेटर से बन गया जमीन दलाल.....लोगो को अवैध
प्लॉटिंग का सब्जबाग दिखाकर लगा रहे चुना....जमीन के कारोबार ने अड़चन न हो.....तो
बन गया छुटभैया नेता.....पढ़िये गंगरेल के इस नेता के बारे में.....!
November 30, 2020TOP BHARAT DESK
छत्तीसगढ़ धमतरी.....धमतरी में इन दिनों एक जमीन दलाल की चर्चा जोरों से चल रही है। कभी लोगो को सब्जबाग दिखा का अवैध प्लाटिंग का कुछ हिस्सा को मोटी रकम में बेच कर लाखों रु कमा रहे है। तो वही कुछ लोग जमीन खरीद कर पछता रहे है। जमीन खरीदने वाले लोगो का कहना है कि जो सुविधा जमीन खरीदने से पहले दलाल उनको बताया करते है वह जमीन खरीदने के बाद सुविधा नही मिलती है। बताया ये भी जा रहा है कि गंगरेल का एक जमीन दलाल जो पहले जनपद में एक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था।अब वह जमीन दलाल बनकर लोगो को चुना लगा रहे है। वही अवैध प्लॉटिंग के खेल में दलाल को एक बड़े राजनैतिक पार्टी का हिस्सा भी बनन्ना पड़ा ताकि...जमीन के अवैध कारोबार में कोई अड़चन न आये। अब स्थानीय लोगो ने इस छुटभैये नेता से अवैध प्लॉटिंग करने की खबर से काफी नाराज चल रहे है और जल्द ही पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर इस छुटभैये नेता की शिकायत करने का मन बना लिया है।