TOP BHARAT NEWS
छत्तीसगढ़ धमतरी......दुबई में IPL के आगाज के साथ ही धमतरी में सट्टे का बाजार सक्रिय हो उठा है। धमतरी में लॉक डाउन के बीच नई नई तकनीक से IPL मैंचो में सट्टा खिला और खेल रहे है। लेकिन धमतरी पुलिस सोई हुई है। धमतरी सिटी के बालक चौक,पुराना बस स्टैंड, आमापारा,लाल बागीचा में सटोरियों का बड़ा कारोबार चलता है लेकिन पुलिस इन तक नही पहुँची है।या फिर पहुँचना ही नही चाहती है। तभी तो सिटी में सट्टे का खेल हो या फिर IPL मैच बखूबी से चल रहे है। पुलिस IPL मैच में सट्टे खेलने वाले सटोरियों तक नही पहुँची है। पुलिस कप्तान बी पी राजभानु ने 8 थाना प्रभारियों के प्रभार भी बदल दिए है। जहाँ अब आम लोगो को यह लग रही है। सिटी पुलिस उन सटोरियों पर लगाम लगायेगी।जो गैर कानूनी तौर से काम कर रहे है। और उनको सलाखों के पीछे पहुँचाएगी। एसपी ने धमतरी सिटी की कमान नवनीत पाटिल को दी गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सिटी के कमान संभालने के बाद टीआई सटोरियों पर एक्शन लेंगे।