DHAMTARI:-दुकान अंदर घुसकर नगदी रकम चोरी करने वाला अपचारी बालक चढ़ा पुलिस के हत्थे...!

   
    TOP BHARAT NEWS 
     छत्तीसगढ़ धमतरी....शहर के मकेश्वर वार्ड आठवानी गली में नवकार ट्रेडिंग कंपनी के नाम से स्थित अनाज दुकान व इलेक्ट्रिकल्स में दिनांक 19-20/08/2020 की दरमियानी रात्रि कोई अज्ञात चोर दुकान के पीछे टीना छत को मोड़ कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गल्ला के ताला को तोड़कर उसमें रखे नगदी रकम को चोरी कर ले गया कि प्रार्थी विनय जैन पिता हुकुमचंद जैन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


        उक्त संपत्ति संबंधी अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानु को मिलने पर घटनास्थल एवं उसके आसपास उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्रित कर कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल के आसपास से तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित कर चोरी गए माल एवं अज्ञात मुलजिम की पतासाजी के दौरान प्राप्त हुलिया, मुखबिर सूचना व संदेह के आधार पर सिविल ड्रेस में संदेही बालक से उसके परिजन के समक्ष पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए रकम में से ₹1150 शेष बचना बताया जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत बरामद कर अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
. उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के उप निरीक्षक हृदय वर्मा, आरक्षक अंकुश नंदा, युवराज ठाकुर एवं विकास द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।