छत्तीसगढ़ धमतरी....कुरुद।जिले के कुरुद ब्लॉक में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होते जा रही है। कुरूद ब्लाक में अभी तक 7 संक्रमित मिलने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार कुरूद शहर से 1 पुरूष संक्रमित मिला है,वही कुरुद ब्लॉक के भखारा क्षेत्र से 1 महिला , सिंगदेही से 1 महिला ,भेंडरा से 1 पुरुष, मुल्ले से 1 युवक, कोटगांव से 1 युवक, मरौद से 1 युवक संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। सभी संक्रमित प्राइमरी कांटेक्ट से संक्रमण की चपेट में आए हैं। टॉप भारत न्यूज़ टीम से बातचीत के दौरान BMO यू.एस नवरत्न ने इसकी पुष्टि की है।
सभी संक्रमित मरीजों की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है..!