बच्चों और प्रतिभागियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष नगर वार्ड एवं लालबगीचा वार्ड के दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा संयुक्त रूप से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों वार्डों की पार्षद हिमानी साहू एवं पूर्णिमा देवांगन सहित सीमा चौबे अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नगर निगम एल्डरमैन श्रीमती रितिक यादव रहीं। आयोजन के दौरान महिलाओं एवं प्रतिभागियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं व्यंजन प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल रही।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में योगदान देने वाली मितानिनों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े परिवारों, महिलाओं एवं बच्चों को एक साथ जोड़ना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
