कुरूद में आज निकलेगी नयनाभिराम झांकी , उमड़ेगा जनसैलाब
मुकेश कश्यप की रिपोर्टकुरूद. बारिश की आंख मिचौली के बीच आखिरकार शनिवार को मध्य रात्रि से कुरूद नगर में विभिन्न समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक नयनाभिराम झांकी निकाली जाएगी जिसके लिए समिति से जुड़े सदस्य गण जुटे हुए है । विगत कई दिनों से जारी बारिश के चलते शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करना पड़ा और सभी समितियों ने निर्णय लिया मौसम साफ रहने पर वे शनिवार रात्रि को ही झाकियों को निकालेंगे।यह निर्णय लेने के लिए सभी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि शनिवार को अन्य स्थानों पर भी झांकी निकलने से धूमाल और डीजे की उपलब्धता पर समस्या उत्पन्न होने लगी।एक ही दिन बुकिंग के ऑर्डर टकराने के कारण सभी को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।इसे देखते हुए कुछ समितियों ने निर्णय लिया की वे शुक्रवार को ही झाकियां निकालेंगे। इस बीच चतुर्दशीके पावन अवसर पर घरों और पंडालों में प्रथम पूज्य श्री गजानन स्वामी के सम्मुख विधि विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ , इसी के साथ विघ्नहर्ता के विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो गया। शुक्रवार को घरों में विराजित मंगलमूर्ति की प्रतिमाओं के विसर्जन करने आमजन धूमधाम के साथ निकले, उनके सम्मुख बारिश भी फीकी नजर आई। सभी आस्था भाव के साथ अगले बरस तू जल्दी आ कहते हुए एकदंत जी का विसर्जन किए।कुरूद नगर में पुराना बाजार चौक में बोल बम सेवा समिति और आजाद हिंदू युवा मंच द्वारा भव्य स्वागत मंच बनाया गया है। वहीं पुराना बस स्टेंड के पास फ्रैंड्स गणेशोत्सव समिति द्वारा स्वागत मंच तैयार किए जाने की जानकारी मिली है।इस बीच शनिवार को सुबह यादगार गणेशोत्सव समिति और इंदिरा नगर गणेशोत्सव समिति द्वारा धूमाल की मधुर थाप पर श्री गणेश विसर्जन झांकियां निकाली गई।बारिश के चलते असमंजस की स्थिति में झांकियां शुक्रवार को निकलेगी या नहीं यह भ्रम की स्थिति बनी रही, जिसके तहत दो समितियों द्वारा शनिवार सुबह।श्री गणेश विसर्जन झांकियां निकाली गई। शेष झाकियां शनिवार को मध्य रात्रि से निकाली जाएगी।शनिवार सुबह से देर शाम तक को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में विसर्जन शोभायात्रा निकाली श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए इसके बाद "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया।शनिवार के साथ ही रविवार को विसर्जन का सिलसिला जारी रहेगा।







