कुरूद में विघ्नहर्ता के स्वागत की तैयारी हुई तेज, सज रहे भव्य पंडाल
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
कुरूद. नगर में मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। विघ्नहर्ता के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष हैं, जिसे लेकर नगरवासियों और विभिन्न गणेश उत्सव समितियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।इस वर्ष भी गणेश उत्सव को भव्य रूप देने के लिए कुरूद नगर के सभी प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों में आकर्षक एवं भव्य पंडालों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न समितियों द्वारा पंडालों को आकर्षक रूप में तैयार किया जा रहा है। वहीं मूर्तिकारों द्वारा बप्पा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।बस कुछ ही दिनों के बाद मंगलमूर्ति गणपति बप्पा जी हम सभी के बीच पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ विराजेंगे।
