कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व


कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठाकार्यक्रम का शुभारंभ लड्डू गोपाल जी की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। उत्सव में मुख्य आकर्षण प्री-प्राइमरी विभाग के नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जो राधा और कृष्ण के मनमोहक रूप में तैयार होकर स्कूल पहुंचे थे। इन छोटे बच्चों की मासूमियत और सुंदरता वेशभूषा ने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।नन्हे बच्चों के उत्साह को दोगुना करने के लिए विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने राधा-कृष्ण के मधुर भजनों और गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के रंग में सराबोर हो गया।कृष्ण-सुदामा संवाद इस सभी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा।इस पावन अवसर पर प्राचार्य के. मंजीता ठाकुर ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। श्री कृष्ण जी का सम्पूर्ण जीवन एक प्रेरणा है। उनके जीवन से हमें सादगी, परिपक्वता, जिम्मेदारी और स्नेह स्वभाव का संदेश मिलता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक वर्ग और अभिभावकों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।