TOP BHARAT NEWS DHAMTARI
धमतरी, 03 सितंबर 2026। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने संगठन को महाविद्यालय स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नारायणराव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में नई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय जी के अनुमोदन से तत्काल प्रभाव से की गई हैं।
नई नियुक्तियों के तहत यीशा दास को महाविद्यालय अध्यक्ष, रिया गुप्ता को उपाध्यक्ष एवं गीतांजलि सिन्हा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसयूआई हमेशा विद्यार्थियों के अधिकारों, शिक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रहित की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई नियुक्तियों से महाविद्यालय में संगठन को और अधिक सक्रियता मिलेगी तथा छात्राओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके निराकरण के लिए संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करना है। नवनियुक्त पदाधिकारी छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।
राजा देवांगन ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी एनएसयूआई की विचारधारा और छात्रहित की भावना के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
