पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर दिया बल
धमतरी. महामाया कृषि महाविद्यालय, सियादेही के कृषि विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मुड़पार में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल एवं हरियाली के महत्व की जानकारी दी।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. शर्मा, डॉ हेमंत कुमार RAWE इंचार्ज,सरपंच ग्राम पंचायत मुड़पार श्रीमती दशोदा मक्शुदन यादव, शासकीय माध्यमिक शाला मुड़पार के श्रीमती पिंकी साहू प्रधानपाठक, श्रीमती जमना साहू, श्रीमती डॉ तृप्तिबाला साथ ही सभी शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
.jpg)