सोरम के चार खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन

​TOP BHARAT  NEWS DHAMTARI

Kisan sahu 

 गरियाबंद में शानदार प्रदर्शन के बाद रायगढ़ में दिखाएंगे खेल प्रतिभा, विद्यालय एवं गांव में खुशी का माहौल

सोरम- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम के चार होनहार खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में स्थान बनाकर विद्यालय और पूरे ग्राम सोरम का नाम रोशन किया है। 17 वर्ष बालक/बालिका वर्ग की यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायगढ़ में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी।


हाल ही में गरियाबंद में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में सोरम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में इशिका पिता पुनाराम, हितल पिता मनोहर, टेमेश्वरी पिता पुनाराम नेताम एवं तीर्थराज पिता राकेश ध्रुव शामिल हैं।

मेहनत और लगन का मिला परिणाम

इन खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तर पर चयनित होकर इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने परिवार और विद्यालय को गौरवान्वित किया है, बल्कि ग्राम सोरम की खेल प्रतिभा को भी नई पहचान दिलाई है।

चारों खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही विद्यालय एवं ग्राम में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शकीला देवदास, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, ग्राम पंचायत सोरम के सरपंच श्याम सुंदर सिन्हा, उपसरपंच नरेंद्र साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, पूर्व शाला विकास समिति अध्यक्ष नरेश यादव, प्राचार्य शंकरलाल देवांगन, वरिष्ठ व्याख्याता जे.आर. साहू, पूर्णिमा वारदे, व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा, अंजू लिखी, बी.पी. साहू, गुलेश्वरी देवांगन, सरिता शर्मा, दानेश्वरी सिन्हा, छाया श्रीवास्तव, मनोरमा खरिया, सारिका वर्मा, प्रभा साहू, सरस्वती ध्रुव, विजय साहू, वंदना डीरही, योगेश साहू, सुप्रिया गजेंद्र, कांति कन्नौजे, गिरीश चंदेल, पवन रेखा साहू, महेश्वरी साहू एवं प्रहलाद साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के लिए गौरव का क्षण

विद्यालय परिवार ने चारों खिलाड़ियों के चयन को सोरम की खेल प्रतिभा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं और अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।