धमतरी – सोरम में गणेश विसर्जन का भव्य आयोजन, गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने दी गणपति बप्पा को विदाई

​TOP BHARAT  NEWS DHAMTARI

किसन साहू 

 धमतरी जिले के ग्राम सोरम में गणेश उत्सव का समापन बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गांव में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा गांव गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम सोरम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूरे गणेशोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नाला पारा गणेश चौक उत्सव समिति, नाला पारा सोमेश्वर नाथ गणेश उत्सव समिति और इच्छा पूर्ति गणेश उत्सव समिति केशर कुटी सहित अन्य समितियों द्वारा गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाया गया।


गणेश प्रतिमाओं को वाहन में विराजमान कर पूरे गांव में गली-गली भ्रमण कराया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु और युवा जमकर झूमते नजर आए। जगह-जगह भगवान गणेश की आरती और पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया।


विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं में गणपति बप्पा को विदाई देने का उत्साह साफ नजर आया। भक्ति, उमंग और उल्लास से सराबोर यह विसर्जन यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची।


इस तरह ग्राम सोरम में गणेश विसर्जन का पर्व आपसी भाईचारे, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आने का आह्वान किया।